Beti Bachao Beti Padhao rally organized by Smriti NGO 07-01-2020


    bbbprosn20images/events/2020/bbbprosn20/IMG-20200107-WA0009.webp
  • images/events/2020/bbbprosn20/IMG-20200107-WA0016.webp
  • images/events/2020/bbbprosn20/IMG-20200107-WA0020.webp
  • images/events/2020/bbbprosn20/IMG-20200107-WA0023.webp

बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ' नहीं 'बेटा समझाओ-बेटी बचाओ' की गूंज के साथ स्मृति संस्था और रेनबो हाॅस्पिटल के तत्वावधान में रेनबो हॉस्पिटल से गुरु का ताल तक रैली निकाली गई। बेटियों के हक में बेटों ने भी आवाज उठाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शक्ति धर्मपत्नी श्री लव कुमार - डी. आई. जी. आगरा व बाबा प्रीतम सिंह जी - गुरुद्वारा, गुरु का ताल थे। इस बार भी एक पहल पाठशाला के छात्र - छात्राओं ने रैली में हिस्सा लिया। हाथ में ‘बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ अभियान से जुड़े बेटी को अधिकार दो, बेटों जैसा प्यार दो..., बदलो अपनी सोच, बेटी नहीं है बोझ..., नजरें बदलो नजारे बदलेंगे, सोच बदलो सितारे बदलेंगे.. , बेटी नहीं है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम..., आदि संदेश लिखीं तख्तियां हाथ में लेकर चल रहे थे। एक पहल पाठशाला की रूबी, निशा व अमीषा को सबसे सर्वश्रेष्ठ स्लोगन के लिए पुरस्कृत किया गया। डा. आरएम मल्होत्रा, डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डा. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, डॉ. केशव मल्होत्रा, श्रीमती आशु मित्तल का हार्दिक आभार।

© 2019 Ekpahel. All rights reserved